25 नवंबर 2016 - 15:44
यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की विश्व समुदाय से अपील।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व समुदाय से अपील की है कि वह सऊदी अरब पर दबाव डाल कर यमन के लोगों पर सऊदी अरब के आक्रामक हमलों को रूकवाए। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बल देकर कहा है कि विश्व समुदाय का मानवीय कर्तव्य है कि सऊदी हमलों और प्रतिबंधों के कारण दवाओं से वंचित यमनी रोगियों की मदद और उनकी जान बचाने के लिए आगे बढ़े।

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बल देकर कहा कि अब केवल कुछ ही अस्पताल ऐसे बचे हैं जो मेडिकल सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं बाकी सभी अस्पताल, दवाओं की कमी के कारण बंद होने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सऊद सरकार, मार्च 2011 से अमेरिका और कुछ अरब देशों की मदद से यमन पर हमले कर रही है ताकि इस देश के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में वापस ला सके।